फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Car lost control and overturned in canal, four people drowned, one died.

Sultanpur: अनियंत्रित होकर नहर में पलटी कार, चार लोग डूबे, एक की मौत

Wed, 08 Oct 2025 10:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Oct 2025 10:03 AM IST
सार

कार सवार भंडारे से लौट रहे थे कि गाड़ी अनियंत्रित होकर शारदा सहायक नहर में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक अभी भी लापता है।

विज्ञापन
Sultanpur: Car lost control and overturned in canal, four people drowned, one died.
नहर में पलटी कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय के दक्खिन गांव में मंगलवार की रात दुर्गापूजा भंडारे से लौट रही कार शारदा सहायक नहर में अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार सभी चार लोग पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन लोगों को पानी से निकाल लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो पूरी तरह स्वस्थ बताए जा  रहे हैं, अभी एक लापता है। उसकी तलाश चल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रात करीब 10:15 बजे गांव के ही चार लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर कार से लौट रहे थे। जैसे ही कार दक्खिन गांव नहर पुल के पास पहुंची, चालक ने सड़क की पटरी पर चढ़ाने का प्रयास किया तभी कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को बाहर निकाला गया जबकि एक युवक अब तक लापता है। निकाले गए घायलों में से मित्रसेन यादव निवासी दक्खिन गांव की हालत गंभीर थी, जिन्हें सीएचसी बल्दीराय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सौरभ सावंत ने बताया कि गोताखोरों को बुलाया गया है। स्थानीय स्तर पर लापता व्यक्ति को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हलियापुर- कूरेभार मार्ग जग्गी बाबा की कुटी के सामने जाम कर दिया है और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रात बीतने के बाद अभी तक प्रशासन ने लापता युवक को खोजने का कोई खास प्रयास नहीं किया है, गोताखोर भी नहीं पहुंचे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। रोड जाम होने से यातायात बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed