फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Bike collides from behind with truck on expressway, two brothers die

Sultanpur: एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से भिड़ी बाइक, दो भाइयों की मौत

Mon, 23 Feb 2026 07:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सेमरी बाजार (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Feb 2026 07:53 PM IST
सार

हादसा जयसिंहपुर के सारंगपुर गांव के पास रविवार रात हुआ। मृतक कानपुर से बाइक से अपने गांव आजमगढ़ के फूलपुर के बहरामपुर जा रहे थे। 

विज्ञापन
Sultanpur: Bike collides from behind with truck on expressway, two brothers die
दुर्घटना में दोनों भाइयों की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जयसिंहपुर के सारंगपुर के पास रविवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक पीछे से भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक सवार कानपुर के केशवपुरम आवास विकास निवासी श्रमिक सुमित गौड़ (30) व उनके छोटे भाई शुभम गौड़ (23) की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों से बात करने पर पता चला कि सुमित व शुभम कानपुर से बाइक से अपने गांव आजमगढ़ के फूलपुर के बहरामपुर जाने के लिए घर से निकले थे। उनके गांव में कोई कार्यक्रम था। वह दोनों उसी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच सारंगपुर गांव के पास दुर्घटना हो गई। बाइक सुमित चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद यूपीडा कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल शुभम को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। यूपीडा कर्मियों के मुताबिक बाइक की स्पीड काफी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दुर्घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतकों के रिश्तेदार ने बताया कि सुमित, शुभम मजदूरी करते थे। उनके पिता बौद्ध गौड़ भी मजदूरी करते हैं। उनकी तीन संतानें थीं। दो पुत्रों की मौत हो गई। एक पुत्री घर पर रहती है। दोनों भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सेमरी टोल प्लाजा के पास रखवाया गया है। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed