{"_id":"6a1eac6219e8bebaa709550b","slug":"sultanpur-anti-corruption-team-caught-a-lekhpal-taking-a-bribe-of-rs-5-000-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते लेखपाल को पकड़ा, शिकायत मिलने पर बिछाया जाल, फंस गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते लेखपाल को पकड़ा, शिकायत मिलने पर बिछाया जाल, फंस गया
Tue, 02 Jun 2026 03:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 02 Jun 2026 03:41 PM IST
सार
एक काश्तकार से जुड़े कार्य के सिलसिले में लेखपाल ने रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार को पीढ़ी चौराहे पर काश्तकार से रुपये लेते समय टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के पीढ़ी गांव में तैनात लेखपाल विनय वर्मा को मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम उसे लेकर कूरेभार थाने पहुंची, जहां पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक काश्तकार से जुड़े कार्य के सिलसिले में लेखपाल ने रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार को पीढ़ी चौराहे पर काश्तकार से रुपये लेते समय टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ कूरेभार थाने ले गई, जहां विधिक कार्रवाई और पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लेखपाल के खिलाफ पूर्व में भी रिश्वतखोरी और कार्यों के बदले धन उगाही की शिकायतें मिल चुकी थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। मंगलवार की कार्रवाई के बाद तहसील कर्मियों में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। फिलहाल मामले में अधिकारियों ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन