Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sugar mill crushing could not start due to lack of sugarcane

Sultanpur News: गन्ने के अभाव में नहीं चालू हो सकी चीनी मिल में पेराई

Tue, 09 Dec 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill crushing could not start due to lack of sugarcane
 चीनी मिल यार्ड में पेराई के लिए डंप किया जा रहा गन्ना। संवाद
द्वारिकागंज। पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं मिलने से किसान सहकारी चीनी मिल में दूसरे दिन मंगलवार को भी पेराई शुरू नहीं हो सकी है। पेराई के लिए मिल यार्ड में पर्याप्त मात्रा में गन्ना डंप किया जा रहा है। करीब चार घंटे तक अनलोडर मीटर खराब होने से गन्ने की उतारने का कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अनलोडर का मोटर खराब हो गया। इससे चार घंटे तक उतारने का काम बाधित रहा। दूसरे मोटर की व्यवस्था होने के बाद गन्ने की उतारने का काम चालू हुआ। उद्घाटन के दूसरे दिन ही मिल प्रबंधन पर किसानों ने उदासीनता का आरोप लगाया है। कहा कि मिल प्रबंधन की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गन्ना एकत्र किया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में गन्ना हो जाने के बाद पेराई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स-
गन्ना यार्ड की अव्यवस्था पर किसानों ने उठाए सवाल

भटपुरा निवासी किसान विनय वर्मा ने बताया कि सुबह से गन्ने की तौल का इंतजार कर रहा हूं। मिल का अनलोडर ठीक से काम नहीं कर रहा है। गन्ना नहीं उतारा जा सका। बलरामऊ निवासी किसान राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मिल यार्ड में पशुओं का जमावड़ा है। गन्ने को पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। बोलने पर पशुपालकों की ओर से धमकाया जा रहा है। बनमई निवासी राकेश सिंह ने बताया कि यार्ड में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। दूर जाने पर वाहन चोरी का डर बना रहता है। सुदनापुर के बृजलाल ने बताया कि इस चीनी मिल के भरोसे गन्ने की खेती करना आसान नहीं है। पता नहीं कब मेरा गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली से खाली होगा।

 चीनी मिल यार्ड में पेराई के लिए डंप किया जा रहा गन्ना। संवाद

 चीनी मिल यार्ड में पेराई के लिए डंप किया जा रहा गन्ना। संवाद

 चीनी मिल यार्ड में पेराई के लिए डंप किया जा रहा गन्ना। संवाद

 चीनी मिल यार्ड में पेराई के लिए डंप किया जा रहा गन्ना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed