फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Subhaspa state vice president accused of demolishing house, video goes viral

Sultanpur News: सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पर घर गिरवाने का आरोप, वीडियो वायरल

Sat, 23 Nov 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 23 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Subhaspa state vice president accused of demolishing house, video goes viral
सुुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर गांव में जमीन के विवाद के मामले में सुुभासपा नेताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पर घर गिरवाने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो 16 नवंबर को बताया जा रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वीडियो में विवादित भूमि पर सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बताए जाने वाले प्रादेशिक नेता अखिलेश शर्मा व जिलाध्यक्ष विनीत सिंह दूसरे पक्ष से कहासुनी करते दिख रहे हैं। वीडियो से सुभासपा की काफी किरकिरी हो रही है। पीड़ित पक्ष हयातनगर गांव निवासी संतोष शर्मा का कहना है कि 15 दिन बाद उनकी पुत्री का विवाह है। सुभासपा नेताओं ने गोसाईगंज थाने की पुलिस से मिलीभगत कर उनका कच्चा मकान गिरा दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने बताया कि विपक्षी उनकी बहन के घर का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। विवादित भूूमि पर अवैध निर्माण करवा रहे थे। वीडियो वायरल कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है। जिलाध्यक्ष व उनके सहयोगियों के साथ पहुंचा जरूर था, लेकिन कोई विवाद नहीं हुआ। गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का शांतिभंग के अंदेशे में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed