{"_id":"603bcde38ebc3ee9652af758","slug":"subhashini-ali-told-about-the-flaws-of-farming-laws-sultanpur-news-lko5672372143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषिनी अली ने बताईं कृषि कानूनों की खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाषिनी अली ने बताईं कृषि कानूनों की खामियां
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीनों कृषि कानून विनाशकारी हैं। यह कानून सार्वजनिक वितरण प्रणाली को खत्म कर देंगे। ये बातें सीपीआईएम की पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली सहगल ने कहीं। वे रविवार को जिले के तीन स्थानों पर आयोजित किसान मजदूर एकता पंचायत को संबोधित कर रही थीं।
उत्तर प्रदेश किसान सभा के नेतृत्व में रविवार को खेती विरोधी तीनों काले कानूनों को वापस लेने और एमएसपी को कानून बनाए जाने की मांग को लेकर रवनिया पूरब, खरसोमा और दखिनवारा में किसान मजदूर एकता पंचायतों का आयोजन किया गया।
पंचायतों में सुभाषिनी अली सहगल ने कहा कि ये कृषि कानून किसान को अपने ही खेत में गुलाम बना देंगे। किसानों की यह लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं है। यह लड़ाई रोटी बचाने की है। किसान सभा के जिला मंत्री बाबूराम यादव ने कहा कि हम गांव-गांव पंचायत करेंगे।
विज्ञापन
इंद्रजीत यादव ने कहा कि किसान यह लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेगा। राधेश्याम वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश किसान सभा की तरफ से अभी तक चार पंचायतें की जा चुकी हैं। जवाहर लाल ने कहा कि ये तीनों कृषि कानून किसान के साथ मजदूर और गरीब विरोधी भी हैं।
बृंदा पाठक ने कहा कि यह कानून खेती किसानी को बर्बाद कर देगा। इस मौके पर माकपा के जिला सचिव नरोत्तम शुक्ल, किसान सभा के अध्यक्ष राज बहादुर यादव, भारत की जनवादी नवजवान सभा के शशांक पांडेय, एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह, सैफ हामिद अली खान, सौरभ मिश्र, राजीव तिवारी, नीलेश वर्मा, अरविंद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।