फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Student trapped in Manipur reaches home, another will come today

Sultanpur News: मणिपुर में फंसा छात्र पहुंचा घर, आज आएगा एक और छात्र

Mon, 08 May 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 08 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Student trapped in Manipur reaches home, another will come today
सुल्तानपुर। मणिपुर में भड़के दंगे में फंसा एक छात्र सोमवार देर रात अपने घर पहुंच गया। दूसरे छात्र के मंगलवार को वेस्ट इंफाल छोड़ने की संभावना है। जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने छात्रों की सुरक्षा के संबंध में एनआईटी के वीसी से बात की है।
विज्ञापन




मणिपुर में भड़के दंगे के बीच वेस्ट इंफाल के एनआईटी से बीटेक कर रहे अखंडनगर व लंभुआ के दो छात्र हॉस्टल में फंस गए थे। स्थिति को देखते हुए लंभुआ निवासी परसुरामपुर गांव निवासी एक छात्र अंकित उपाध्याय सोमवार को फ्लाइट से लखनऊ आया और देर रात घर पहुंच गया। अंकित के घर पहुंचने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन




उधर, अखंडनगर निवासी राम चरन का पुत्र कमलसेन अभी वेस्ट इंफाल के एनआईटी हॉस्टल में फंसा है। राम चरन ने बताया कि सुबह बेटे से बात हुई थी। उसे पैसा भेज दिया गया है। मंगलवार को कमलसेन ने फ्लाइट से निकलने की बात कही है। बताया कि अब स्थितियां कुछ सामान्य हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी मिलने पर सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मणिपुर में फंसे छात्रों की सुरक्षा के संबंध में एनआईटी के वीसी से बात की। उन्हें पत्र भेजते हुए छात्रों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करते हुए वापस भेजवाने का बंदोबस्त करने की अपेक्षा की है। डीएम ने बताया कि कमलसेन के मंगलवार को निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed