{"_id":"5fbfe06a8ebc3e9be83af05f","slug":"strike-sultanpur-news-lko5519237148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से 71 करोड़ का लेन-देन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से 71 करोड़ का लेन-देन प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। श्रम संगठनों के आह्वान पर बृहस्पतिवार को बुलाई गई हड़ताल का बैंक व डाकघरों में व्यापक असर देखने को मिला। एसबीआई की 16 शाखाओं को छोड़कर करीब 150 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। वहीं, 49 उप डाकघरों में भी लेन-देन समेत अन्य कार्य प्रभावित रहा। बैंक व डाकघरों की हड़ताल से करीब 71 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। हड़ताल के दौरान बैंक व डाकघरों के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही जुलूस निकालकर विरोध जताया। सहालग के समय हुई हड़ताल से खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
श्रम संगठनों व अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने पिछले दिनों तीन नए श्रम कानूनों को पारित किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। एक दिवसीय हड़ताल का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले विभिन्न बैंक संगठनों के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदर्शन किया।
एसबीआई की 16 शाखाओं को छोड़कर पीएनबी, केनरा, बीओबी, इंडियन बैंक, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक समेत करीब 150 बैंक शाखाओं के 1,000 से अधिक बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। अधिकतर बैंक शाखाओं में ताला लटकता रहा। जो बैंक खुले भी, वहां खाताधारकों का कार्य नहीं हो पाया। बैंक कर्मियों ने जगह-जगह जुलूस निकालकर विरोध जाहिर किया।
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिलाध्यक्ष अशोक शुक्ल के नेतृत्व में बस स्टेशन स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से जुलूस निकाला गया। प्रदर्शन करने वालों में डीडी तिवारी, आलोक सिंह, अरुण सिंह, अनुराग, आशीष गुुप्त समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मी शामिल रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के महासचिव शिवकरन द्विवेदी ने बताया कि श्रम संगठनों की हड़ताल के चलते बृहस्पतिवार को धन की जमा-निकासी व मनी ट्रांसफर समेत करीब 70 करोड़ का लेन-देन प्रभावित रहा।
वहीं जिले के 49 उप डाकघर में कार्यरत करीब 500 से अधिक डाक कर्मी हड़ताल में शामिल हुए। प्रधान डाकघर समेत अन्य उप डाकघरों के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रधान डाकघर पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडलीय सचिव दिलीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। दिलीप ने बताया कि हड़ताल से करीब एक करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में शिव पूजन, जय प्रकाश सिंह समेत बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी शामिल रहे।
इन संगठनों ने किया समर्थन
श्रम संगठनों के आह्वान पर एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, ग्रामीण बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक इंप्लाइज यूनियन, पोस्टल यूनियन, नेशनल फेडरेशन इंप्लाइज यूनियन, यूपी उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन, बीएसएनएल, पॉवर कॉरपोरेशन समेत अन्य कई संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन किया। श्रम संगठनों की हड़ताल के समर्थन में रेलवे स्टेशन पर एनआरएमयू ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में एनआरएमयू के आसिम सज्जाद, ज्योति स्वरूप, केशव गुप्ता, केपी यादव, केडी तिवारी, केसी मीना, बीएस मीना, रवीेंद्र यादव, सुरेश आदि शामिल रहे।