{"_id":"656ccdc04178a2ea8c0127e4","slug":"statements-will-be-recorded-in-the-case-of-pregnant-death-from-today-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-6283-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गर्भवती की मौत के मामले में आज से दर्ज होंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गर्भवती की मौत के मामले में आज से दर्ज होंगे बयान
Mon, 04 Dec 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से गर्भवती की हुई मौत के मामले में जांच की गति बेहद धीमी चल रही है। तीन दिन बाद भी इस मामले में किसी के बयान तक दर्ज नहीं किए गए हैं। एसीएमओ की अध्यक्षता में चल रही इस जांच में सोमवार को बयान दर्ज किए जाने की तैयारी है।
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के कटघरा गांव की गर्भवती अंबालिका की 30 नवंबर को महिला अस्पताल में मौत हो गई थी। वह रात भर चीखती रही थी किंतु उसे कोई देखने तक नहीं आया था। इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर दो चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया था जबकि चार पैरामेडिकल स्टाफ निलंबित किए गए थे।
मामले की पांच दिन में जांच कर कार्रवाई के दावे किए गए थे। इसी क्रम में एसीएमओ डॉ. राधावल्लभ की अध्यक्षता में पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके गोयल, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. यादव की जांच कमेटी भी बना दी गई थी। किंतु अभी तक इस टीम ने कोई खास जांच-पड़ताल नहीं की है।
विज्ञापन
जांच टीम से जुड़े सूत्रों के अनुसार अभी तक किसी के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। सोमवार को इस मामले में आरोपियों के अलावा अन्य पक्ष के बयान लिए जाने की तैयारी है।