फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   stadium team win the match

कबड्डी व हैंडबाल में स्टेडियम, हॉकी में रामदैय ने मारी बाजी

Fri, 30 Aug 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
stadium team win the match
अमेठी। शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस एवं फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं। कबड्डी और हैंडबॉल में स्टेडियम की टीम व हॉकी में रामदैपुर की टीम ने बाजी मारी। क्रॉस कंट्री रेस में ललित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय एवं नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से कबड्डी, हैंडबॉल, हॉकी एवं पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गरिमा सिंह के प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र पांडेय रहे।
विज्ञापन

कबड्डी और हैंडबॉल का फाइनल मैच स्टेडियम व रणवीर इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। दोनों मैचों में स्टेडियम की टीम विजयी रही। हॉकी का फाइनल मैच मदर गीता इंटरनेशनल स्कूल और ग्राम पंचायत रामदैपुर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें रामदैपुर की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में क्रमश: ललित पाल, इंद्रजीत और राहुल यादव प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। स्थान पाने वाले टीमों व खिलाड़ियों को विधायक प्रतिनिधि ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह, शमीम अहमद, मुशर्रफ खां, ममता यादव, तूफान सिंह, लालजी प्रसाद, परमजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed