{"_id":"5e3474978ebc3e7d69636644","slug":"sport-in-college-sultanpur-news-lko5059716179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में कला संकाय की छात्राओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में कला संकाय की छात्राओं ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार (सुल्तानपुर)। रामराजी महाविद्यालय वैदहा मोतीगंज में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में कला संकाय की छात्राओं ने विज्ञान संकाय की छात्राओं की टीम को पराजित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
शुक्रवार को रामराजी महाविद्यालय वैदहा मोतीगंज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। महाविद्यालय के प्रबंधक शशिभाल मिश्र ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार मिश्र ने कहा कि खेल से प्रतिस्पर्धा की भावना से सभी लोग प्रेरित होते हैं।
कबड्डी प्रतियोगिता में विज्ञान एवं कला संकाय की छात्राओं के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कला संकाय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में संध्या ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय व सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
रेफरी की भूमिका प्रवक्ता डॉ कुंवर बहादुर शुक्ल ने निभाई। इस मौके पर डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. शैलेंद्र पांडेय, रवि तिवारी, पंकज मिश्र, प्रमोद मिश्र, आशीष मिश्र, गौतम विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव मौजूद रहे।