{"_id":"691cbfd5e2e8b15b4c002817","slug":"son-riding-bike-dies-after-colliding-with-vanrose-father-and-sister-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-144729-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वनरोज से टकराकर बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता व बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वनरोज से टकराकर बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता व बहन घायल
Wed, 19 Nov 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
सेमरी बाजार। टांडा–बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हालापुर गांव के पास मंगलवार शाम वनरोज से टकराकर एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र व भतीजी घायल हो गए। घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता को मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर रेफर कर दिया।
अंबेडकरनगर जिले के भीटी के रानीपुर निवासी अजय (45) अपने परिवार के साथ दोस्तपुर के गोविंदपुर गांव ससुराल सोमवार को आए थे। वहां से मंगलवार शाम चार बजे वह अपने बेटे हरीश (16) व भतीजी कुसुम (15) के साथ बाइक से घर जाने के लिए निकले। बाइक अजय चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
हालापुर गांव के पास अचानक सड़क पर सामने से एक वनरोज आ गया। वनरोज से टकराकर तीनों बाइक से गिर पड़े। दुर्घटना में अजय, उनका पुत्र हरीश व भतीजी कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, वहां पर चिकित्सक ने हरीश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। हरीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मां आशा, भाई सूरज (21) व सुभाष (17) सदमे में हैं। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।