फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Soldier's last rites performed with military honors

Sultanpur News: सैन्य सम्मान के साथ किया सैनिक का अंतिम संस्कार

Sat, 21 Sep 2024 03:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Soldier's last rites performed with military honors
बल्दीराय/विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। बिहार के नालंदा स्थित आर्डिनेंस फैक्टरी में तैनात सेना के जवान की बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद शुक्रवार को सुबह उनका शव पैतृक गांव लाया गया। मथाना पाल का पुरवा मजरे रसहरा गांव में पहुंचने पर सैन्य सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



रसहरा गांव निवासी राजेंद्र कुमार पाल सेना के जवान थे। वह नालंदा में आर्डिनेंस रसहरा में तैनात थे। बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान वह बैंक के काम से दो घंटे के लिए निकले थे। उसी समय उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। साथी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। यह जानकारी जब राजेंद्र कुमार के घर पर पहुंची तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन



राजेंद्र कुमार के पिता रामराज पाल लकवा की बीमारी से ग्रस्त हैं। वह बेटे की मौत से सदमे में हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को जवान राजेंद्र पाल का पार्थिव शरीर सेना के जवान लेकर पैतृक गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। गांव में ही कब्र खोदकर सैन्य सम्मान के साथ शव को दफन किया गया। राजेंद्र के कमांडर ने बताया कि अंतिम संस्कार में अयोध्या से जवान व अधिकारी आए थे। राजेंद्र कुमार के एक बेटी व दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed