फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Snapped wire leaves population of 50,000 in distress for six hours.

Sultanpur News: टूटा तार, छह घंटे तक 50 हजार आबादी रही बेहाल

Fri, 17 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Snapped wire leaves population of 50,000 in distress for six hours.
लंभुआ। रजवाड़े रामपुर उपकेंद्र से पांडेयपुर तहसील उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति करने वाली एचटी लाइन का तार शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे टूट गया। इससे नगर पंचायत क्षेत्र में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में 20 हजार से अधिक की आबादी बिजली-पानी के लिए तरस गई।
विज्ञापन

पांडेयपुर उपकेंद्र से लंभुआ नगर पंचायत, सरकारी दफ्तरों और गांवों को बिजली मिलती है। सुबह 7:13 बजे आपूर्ति बाधित हुई और 11:11 बजे मुस्काबाद गांव के पास टूटा तार मिला। खंभे पर लगी डिस्क भी टूटकर जमीन पर गिरी हुई थी। कर्मियों ने टूटी डिस्क और क्षतिग्रस्त तार को दुरुस्त किया। दोपहर करीब एक बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान नगर पंचायत सहित आसपास के गांवों की 50 हजार आबादी गर्मी से बेहाल रही। लोगों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ी। अवर अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि खराबी ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

अन्य क्षेत्रों में भी बिजली संकट
नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली के केबल लगातार जल रहे हैं। बृहस्पतिवार को ब्लॉक रोड, काली माता मंदिर और पठखौली रोड पर केबल जलने की घटनाएं हुईं। शाम को बूधापुर गांव और पठखौली रोड पर टाउन फीडर के केबल में आग लग गई। अवर अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि ओवरलोड के कारण अक्सर केबल जल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धम्मौर और सुल्तानपुर में भी समस्या
धम्मौर में विद्युत उपकेंद्र की एचटी लाइन बृहस्पतिवार रात 2:31 बजे खराब हुई। करीब पांच घंटे बाद शुक्रवार सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई, जिससे 20 से अधिक गांवों के उपभोक्ता प्रभावित हुए। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि 33 केवी एचटी लाइन में तकनीकी खराबी थी। सुल्तानपुर के टीपी नगर में शुक्रवार भोर में तीन बजे ट्रांसफार्मर जलने से 12 घंटे बिजली गुल रही। महावीर कॉलोनी में भी सुबह 9:30 बजे केबल टूट गया, जिससे 1500 लोग प्रभावित हुए। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed