फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   smart phone

90 हजार छात्रों के स्मार्टफोन व टैबलेट के वितरण पर छाया संकट

Tue, 11 Jan 2022 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
smart phone
सुल्तानपुर। जिले के करीब 90 हजार मेधावियों को प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाले स्मार्टफोन व टैबलेट पर संकट छा गया है। स्मार्ट फोन व टैबलेट के पैकेट पर पीएम मोदी व सीएम योगी की फोटो होने की वजह से इसका भी वितरण रोक दिया गया है। अब चुनाव के बाद इसके वितरण के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से जिले के इंटर, स्नातक व तकनीकी वर्ग के करीब 90 हजार छात्रों का चयन स्मार्टफोन व टैबलेट के लिए किया गया था। वितरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने लखनऊ से कर दिया था। इसमें जिले के भी करीब दो सौ छात्रों को योजना का लाभ मिल गया है। इसके बाद शासन की मंशा प्रत्येक जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजन करके वितरण की थी। शासन की ओर से वितरण की तिथि तय होने के पहले ही निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की अधिसूचना लागू कर दी गई।
विज्ञापन

चुनाव की अधिसूचना लागू होते ही दोनों के पैकेटों पर पीएम व सीएम के फोटो होने की वजह से करीब 90 हजार छात्रों के टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण रुक गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अब स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण चुनाव बाद होने के आसार हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक शासन की ओर से वितरण का कोई निर्देश नहीं मिला है। शासन के निर्देश के बाद ही वितरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed