फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Six lakh stolen from bullion and mobile shop

सराफा व मोबाइल शॉप में सेंध लगाकर छह लाख की चोरी

Fri, 18 Dec 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Six lakh stolen from bullion and mobile shop
सुल्तानपुर। बरौंसा बाजार में बृहस्पतिवार की रात चोर सराफा और मोबाइल शॉप में सेंध लगाकर करीब छह लाख रुपये कीमत के जेवरात और अन्य सामान उठा ले गए। शुक्रवार को घटना की सूचना मिलते ही सीओ ने पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित व्यवसायियों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी पवन कुमार सोनी की बरौंसा-बेलहरी मार्ग पर सराफा दुकान है। बृहस्पतिवार शाम को पवन दुकान बंद करके घर चले गए। शुक्रवार को सुबह जब पवन कुमार ने दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा था।
विज्ञापन

दुकान के पीछे से सेंध लगाकर घुसे चोरों ने तिजोरी तोड़ कर उसमें रखा सोने चांदी का गहना पार कर दिया था। पवन ने बताया कि लगभग चार लाख की चोरी हुई है। दूसरी चोरी भी इसी दुकान से सटे मोबाइल शॉप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नानेमऊ गांव के राम शर्मा ने मोबाइल सेट की दुकान खोली है। इस दुकान में भी चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की। चोरों ने दुकान से नए मोबाइल सेट के साथ तकरीबन दस हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित के अनुसार करीब दो लाख की चोरी हुई है। सीओ दलबीर सिंह और कोतवाल जयसिंहपुर बेचू सिंह यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed