{"_id":"60b512108ebc3e40c706b4f8","slug":"six-family-member-of-village-head-injured-in-a-fracas-sultanpur-news-lko580370837","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में दो पक्ष भिड़े, प्रधान के छह परिजन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में दो पक्ष भिड़े, प्रधान के छह परिजन घायल
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। रंजिश में रविवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के रवनिया पूरब गांव के नव निर्वाचित प्रधान दीप नारायण सिंह और राजेश के बीच रंजिश चल रही है। आरोप है कि रविवार की देर शाम दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि विवेक कुमार आदि ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस होकर दीप नारायण के घर पर धावा बोल दिया।
इस हमले में दीप नारायण के परिवार की साक्षी, कविता, उमा, अनुज, रंग बहादुर व रविभान को पीट दिया। दूसरे पक्ष से राजेश घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दीप नारायण की तहरीर पर विवेक कुमार समेत सात नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि विवेक कुमार की तहरीर पर दीप नारायण सिंह समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।