फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sir, send 33 thousand bills for three months

Sultanpur News: साहब, तीन माह का 33 हजार बिल भेजा

Fri, 18 Jul 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 18 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sir, send 33 thousand bills for three months
कुड़वार के ​शिविर में अपनी समस्याएं दर्ज करवाते उपभोक्ता।  
सुल्तानपुर। विद्युत वितरण निगम की ओर से लगे शिविर में बृहस्पतिवार को शिकायतों की भरमार रही। कुड़वार में पहुंचे गजेहड़ी निवासी मोहम्मद तौहीद ने बताया कि अप्रैल 2025 तक बिल जमा है, लेकिन अप्रैल, मई व जून का बिल 33 हजार रुपये आ गया। बिजली शिविरों में अधिक बिल आने, अधिक क्षमता के मीटर की दर से बिल जारी होने व अन्य समस्याएं दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

इंजीनियरों की ओर से कई उपभोक्ताओं को निस्तारण का आश्वासन दिया गया। शिविर में शाम तक आई शिकायतों को अधीक्षण अभियंता ने निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट भी वितरण खंडों से मांगी है।
विज्ञापन

केस-1
समय- 1.00 बजे।
स्थान- कुड़वार
कनेक्शन एक किलोवाट का, बिल आ रहा दो किलोवाट का
कुड़वार (सुल्तानपुर)। उपखंड कार्यालय में सहायक अभियंता सौरभ दीक्षित शिविर में सुनवाई कर रहे थे। पूरे उदयराम निवासी मनोजा ने बताया कि एक किलोवाट का कनेक्शन होने के बाद दो किलोवाट का बिल आ रहा है। बिल संशोधन कराने के बाद भी अधिक बिजली बिल आ रहा है। शिविर में पहुंचे अधिकांश उपभोक्ताओं ने मीटर की खराबी, अधिक बिल आने व लो वोल्टेज की समस्या दर्ज कराई है। शिविर में जेई अवधेश मौर्य सहित अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2
समय-12.00 बजे।
स्थान- तिरहुंत
दो बार की शिकायत, पर कोई सुनने वाला नहीं
वलीपुर(सुल्तानपुर)। शिविर में पहुंचे तिरहुंत निवासी विपिन अग्रहरि ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बिजली का बिल अधिक आ रहा है। कर्मचारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। तिरहुत बाजार के निवासी शुभम अग्रहरि ने बताया कि कॉमर्शियल मीटर लगा दिया गया है। बहुत ज्यादा लोड भी नहीं है, फिर भी अधिक बिल आ रहा है।

दो बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। एसडीओ एमपी सिंह ने समस्या को दूर करने का भरोसा दिया। बताया कि 50 लोगों की शिकायतें दर्ज कर 40 का निस्तारण करा दिया गया। बकायेदारों से करीब 1,25,000 रुपये बिजली बिल जमा कराए गए। इस मौके पर कार्यकारी सहायक विजय कुमार, श्याम कुमार, अमित मिश्रा, व अमित पांडेय संदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed