फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sick system suffocating on the floor, patients helpless

Sultanpur News: फर्श पर दम तोड़ रहा बीमार सिस्टम, मरीज लाचार

Sat, 07 Jun 2025 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sick system suffocating on the floor, patients helpless
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में फर्श पर बैठे मरीज। 
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में बीमार सिस्टम के आगे मरीज लाचार हैं। यहां के पुरुष अस्पताल की ओपीडी में मरीज और तीमारदार फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार रैंप की रेलिंग पर खतरनाक तरीके से लेटकर समय बीतने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

हालांकि यहां पर गार्ड भी हैं, फिर भी इन्हें कोई नहीं रोकता। शुक्रवार को जब अमर उजाला ने पड़ताल की तो कुछ इस की तस्वीर दिखाई दी।
मौसम परिवर्तन से अस्पताल में मरीजों की संख्या में डेढ़ गुना बढ़ोत्तरी हुई है। मरीजों की भीड़ बढ़ने से व्यवस्था धड़ाम हो गई है। सबसे खराब हालत आर्थों, पल्मोनरी, मेडिसिन विभाग की है। एक डॉक्टर की ड्यूटी लगने के चलते मरीजों की लंबी कतारें लग जाती हैं। ओपीडी के बरामदे में बाहर बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राहुल नगर से आईं कमला सिंह ने बताया कि उन्हें मेडिसिन विभाग में डॉक्टर तक पहुंचने में एक घंटे का समय लगा। शरीर में दर्द से फर्श पर ही बैठकर अपनी बारी का इंतजार किया। अमरेमऊ के राम प्रताप ने बताया कि उनका पैर फ्रैक्चर है। ज्यादा देर खड़ा नहीं रह सकता था, फर्श पर बैठकर डेढ़ घंटे इंतजार के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल में रैंप की रेलिंग पर लेटते तीमारदार
महिला अस्पताल की स्थिति और भी खराब है। यहां भर्ती मरीजों के तीमारदारों को अंदर बरामदे में बैठने को पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति में वह सीढ़ी के पास फर्श पर बैठकर समय बिताते हैं। इसके अलावा रैंप की रेलिंग पर लेटकर आराम भी करने लगते हैं। समुदा के राम विशाल यादव ने बताया कि उनकी बहू तीन दिनों से भर्ती है। बैठने की जगह नहीं है तो, रैंप की रेलिंग पर बैठकर आराम कर लेते हैं।




बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने का प्रयास
मेडिकल कॉलेज मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने के लिए प्रयासरत है। भीड़ अधिक होने के कारण कभी-कभी जगह कम पड़ जाती है। प्रयास किया जाएगा कि मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-साथ बैठने की उचित व्यवस्था मिले।
-डॉ.सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed