फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shiva procession will take place with elephants, horses and musical instruments

Sultanpur News: हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ निकलेगी शिव बरात

Fri, 08 Mar 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 08 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shiva procession will take place with elephants, horses and musical instruments
सुल्तानपुर। जिले में महाशिवरात्रि की तैयारियां देर रात तक चलती रहीं। लोग शिवालयों की साफ-सफाई, रंग-रोगन व साज-सज्जा के कार्य में बृहस्पतिवार को जुटे रहे। शुक्रवार सुबह शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के 1851 शिवालयों में जलाभिषेक का क्रम शुरू हो जाएगा। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन ही भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महिला व पुरुष श्रद्धालु इस दिन शिवरात्रि का व्रत रखते हैं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को दूध, दही, शहद से जलाभिषेक करने के बाद बेलपत्र, फूल व भांग शिवलिंग पर चढ़ाएंगे। शहर के सीताकुंड स्थित पारिजात धाम पर शिवरात्रि को लेकर अंकित श्रीवास्तव की अगुवाई में तैयारियां चलती रहीं। परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहीं, शिवमंदिर कुड़वारनाका पर बृहस्पतिवार को श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कादीपुर तहसील क्षेत्र के भवानीपुर स्थित पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर पर दोपहर में भगवान भोलेनाथ की हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ बरात निकाली जाएगी। छावनी के नए शिव मंदिर में सुबह से भजन-कीर्तन व बभनैया पूरब में महिला समिति की ओर से शिव कथा का आयोजन होगा। कुड़वार कस्बा स्थित महाकाल मंदिर पटखापुर के प्राचीन शिव मंदिर, बचनपुर, टेलीफोन एक्सचेंज, भावगिरि में पूजा होगी। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के वलीपुर कस्बा स्थित बाबा जंगली नाथन धाम की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। मंदिर में 24 घंटे का ओम नमः शिवाय का जाप चल रहा है। अखंडनगर के बेलवाई धाम, लंभुआ के बाबा जनवारीनाथ धाम, धम्मौर के महेश्वरनाथ धाम समेत 1851 बड़े-छोटे शिवालयों में शुक्रवार भोर से जलाभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलाभिषेक से पूरी होगी मनौती
लंभुआ (सुल्तानपुर)। तहसील के तेरयें ग्रामसभा के प्राचीन शिवमंदिर में महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। मंदिर के पुजारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि यहां जलाभिषेक करने वालों की मनौती जरूरी पूरी होती है। शुक्रवार को श्रीराम चरित मानस पाठ और शनिवार को भंडारा होगा। श्याम सिंह ने बताया कि जलचढ़ी की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
98 महिलाओं ने की अवसान माई की पूजा
सूरापुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के भवानीपुर स्थित पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के एक दिन पहले बृहस्पतिवार को दुखदुरिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 98 महिलाओं ने अवसान माता की पूजा-अर्चना कर परिवार व गांव की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पुजारी साेनू पाठक, सुरेश गुप्ता, बब्लू बरनवाल व प्रेम प्रकाश जायसवाल मौजूद रहे।

शमी का पत्ता चढ़ाने से दूर होता शनि दोष
शहर के शाहगंज चौराहा स्थित लाला बैजूसाव मंदिर के पुजारी व कथा व्यास बृजेशाचार्य महाराज कहते हैं कि धार्मिक मान्यता के मुताबिक महाशिवरात्रि पर शमी के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से सभी कामनाएं पूरी होती हैं। ऐसा करने से सालभर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता रहता है। कुंडली का शनि दोष दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed