फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shabby school buildings will be demolished

ध्वस्त किए जाएंगे जर्जर स्कूल भवन

Sat, 04 Jul 2015 12:10 AM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
जामों विकास खंड के गांव दुलापुर स्थित प्राथमिक स्कूल की भवन के बुधवार रात अचानक ढहने के बाद बेसिक शिक्षा महकमे की नींद टूट गई है। विभाग की ओर से प्रधानाध्यापकों को एक आदेश जारी कर भवनों की स्थिति के संबंध में जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलने के बाद विभाग उन भवनों को ढहवाएगा।
विज्ञापन


जामो विकास खंड के गांव दुलापुर में बुधवार रात अचानक प्राथमिक स्कूल का एक भवन भर-भराकर ढह गया था। हालांकि भवन रात में ढहने के कारण कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन इस घटना ने बेसिक शिक्षा महकमे को नींद से जगा दिया। विद्यालय ढहने की खबर मिलने के बाद शुक्रवार को बीएसए आनंद कुमार पांडेय की ओर से जिले के सभी प्रधानाध्यापकों को एक पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन


सभी प्रधानाध्यापकों से इस बात की जानकारी मांगी गई है कि उनके यहां का स्कूल भवन और बीते कुछ वर्षों में निर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष की स्थिति क्या है। यह भी कहा गया है कि अपने स्कूल भवनों की गुणवत्ता का ब्लॉकों में तैनात अवर अभियंता से परीक्षण करवाकर उनकी रिपोर्ट तत्काल भेजी जाए। ऐसे भवनों की तत्काल मरम्मत कराई जाए जो अभियंता की रिपोर्ट में संचालित होने योग्य हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है जो किसी भी दशा में संचालन योग्य नहीं रह गए हैं। बीएसए ने कहा कि पूरे जिले से सूचना मिलने के बाद उन स्कूलों को ध्वस्त करवाया जाएगा जो बिल्कुल जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed