फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Setu Nigam could build only five pillars in five years

Sultanpur News: पांच साल में सिर्फ पांच पिलर ही बना सका सेतु निगम

Thu, 21 Sep 2023 11:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 Sep 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
Setu Nigam could build only five pillars in five years
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। नाबार्ड योजना से कोइरीपुर-करौदीकलां मार्ग के गोमती नदी पुल पर सेतु निगम पांच साल में सिर्फ पांच पिलर ही बना सका। तीन बार समय सीमा बढ़वाने के बाद भी निगम अभी तक मल्हीपुर घाट पुल का निर्माण नहीं कर सका। इसकी वजह से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में समस्या बनी है।
विज्ञापन



सेतु निगम ने 2018 में 20.23 करोड़ रुपये की लागत से नाबार्ड वित्त योजना से स्वीकृत मल्हीपुर घाट पुल का निर्माण शुरू किया था। पुल के लिए 15.40 करोड़ और पहुंच मार्ग के लिए 4.83 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे।
विज्ञापन



पुल को वर्ष 2020 में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। इस समय सीमा में पुल का निर्माण नहीं हो सका। विभिन्न समस्याओं का हवाला देते हुए निगम ने तीन बार समय सीमा बढ़वा ली। इसके बाद भी पुल का निर्माण पूरा नहीं कर सका। अभी तक पुल न बन पाने से क्षेत्र के लोगों में मायूसी छा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुल बन जाने पर 20-25 किमी का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर
पुल न बनने की वजह से क्षेत्र समेत अन्य लोगों को 20-25 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। करौंदीकलां विकासखंड क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर, शोधनपुर, भूपतिपुर, पाकड़पुर, पटना पावरोपट्टी, हरीपुर, गोपालपुर, गौरा टिकरी, हिंदुआबाद, समुदा, मेवपुर, असलाहुद्दीनपुर, जलालपुर करौंदीकलां, शुकुलपुर, कटघर, देवराजपुर, सराय चतुर्भुजपुर, बौढ़िया बलमऊ, काशीपुर, रमसापुर, बूढ़ापुर व प्रतापपुर के अलावा पड़ोसी जिले जौनपुर व प्रतापगढ़ के दर्जनों गांवों के लोगों को पुल बन जाने पर काफी सहूलियत मिल सकेगी। इससे व्यापारियों को भी फायदा होगा।

पुल का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग
क्षेत्र के शैलेंद्र प्रताप सिंह, रामनाथ निषाद, मनोज तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, अमरीश मिश्रा, ओंकारनाथ मिश्र समेत अन्य लोगों ने अधिकारियों से पुल का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सेतु निगम की ओर से निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है।




भूमि अधिग्रहण का मामला लंबित
सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि पूर्व में काम में ढिलाई बरती गई। जल्द से जल्द काम शुरू कराकर 2024 तक निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। अभी कुछ किसानों की भूमि के अधिग्रहण का मामला लंबित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed