फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sensitive and very sensitive centers will be re-examined

Sultanpur News: दोबारा जांचे जाएंगे संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्र

Thu, 20 Apr 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 20 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sensitive and very sensitive centers will be re-examined
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते मंडलायुक्त। -संवाद
सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव में चिह्नित किए गए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों की दोबारा जांच की जाएगी। कहीं गड़बड़ी मिलने पर उसे चुनाव से पहले दुरुस्त किया जाएगा। बुधवार को निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त व आईजी ने पुलिस व प्रशासन को इसका निर्देश दिया है।
विज्ञापन




कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मंडलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या प्रवीण कुमार ने निकाय चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में निर्वाचन के लिए नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों से आचार संहिता अनुपालन समेत अन्य जानकारी ली। चुनाव में आने वाली शिकायतों का गुुणवत्तापूर्ण व समय से निस्तारित करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



दोनों अधिकारियों ने अभी तक चिह्नित किए गए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का दोबारा निरीक्षण करवाकर मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने का निर्देश दिया। साथ ही लाइसेंसी असलहे जमा करवाने व अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का भी निर्देश दिया। चुनाव में अवैध असलहों पर नजर रखने व कालाधन खर्च पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। बूथों का निरीक्षण कराया जा रहा है। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि ईद व चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed