{"_id":"5e8359928ebc3e6fd22b3038","slug":"sealed-district-boundaries-sultanpur-news-lko5159573171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील की गईं जिले की सीमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील की गईं जिले की सीमाएं
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जिले की सीमा को पुलिस ने पूरी तरह से सील कर दिया है। सड़कों पर बैरिकेड लगाकर पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। साथ ही शहर से लेकर गांव तक पुलिस कर्मी लोगों को भोजन और पानी की भी व्यवस्था करा रहे हैं।
नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा के आदेश पर जिले की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। किसी को भी जिले से बाहर अथवा बाहर से अंदर आने की इजाजत नहीं है।
जिले से वे ही लोग बाहर जा सकते हैं, जिन्हें जिला प्रशासन ने पास जारी किया है। पास भी उन्हें जारी किया गया है, जो गंभीर रूप से बीमार है अथवा उन्हें रसद लाने और ले जाने की इजाजत है।
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर चांदा कोतवाली क्षेत्र के बॉर्डर, अखंडनगर, करौंदीकलां, कूरेभार, हलियापुर, बल्दीराय, धम्मौर, बंधुआकलां, प्रतापगंज बाजार की सीमा पर बैरिकेड लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मी पूरी तरह से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। दूसरी ओर शहर से लेकर गांव तक पुलिस कर्मी उन सभी लोगों की मदद में जुटे हैं जिन्हें भोजन अथवा पानी की जरूरत है। एसपी ने जिलेवासियों से घरों में रहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की अपील की है।