फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SDM issued notice to all SDM

लापरवाही पर एसडीएम से जवाब तलब

Sat, 19 Nov 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
SDM issued notice to all SDM
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त दावें, आपत्तियों की डाटाइंट्री अपलोडिंग निर्धारित समय पर पूरा नहीं करने पर जिले के सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को पत्र जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी पत्र में अब तक कार्य पूरा नहीं होने सभी से जवाब मांगा है। साथ ही आयोग के निर्देशानुसार ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीते एक अक्टूबर से 15 नवंबर तक विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। जिला प्रशासन ने कार्यों की नियमित निगरानी और डेडलाइन के भीतर डाटा इंट्री अपलोड करने के लिए एसडीएम व तहसीलदार को जिम्मेदारी दी थी। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सभी फार्मों 6, 7 एवं आठ की डाटा इंट्री का कार्य भी करना था।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम चंद्रकांत पांडेय ने शनिवार को डाटा इंट्री कार्य की समीक्षा की। समीक्षा में दावे आपत्तियों के अपलोडिंग का कार्य संतोषजनक नहीं मिला। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदार को चेतवानी पत्र जारी करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। सात दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed