{"_id":"68c327dd01fa0766340d6eaf","slug":"sdm-checked-the-availability-of-medicines-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-140644-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एसडीएम ने की दवाओं की उपलब्धता की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एसडीएम ने की दवाओं की उपलब्धता की जांच
Fri, 12 Sep 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर। एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को धर्मराज पाठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोतिगरपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की।
शौचालय में टूटे फ्लश और टाइल्स को ठीक करवाने के निर्देश दिए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। फार्मासिस्ट राम बहादुर से दवाओं के संबंध में जानकारी लेने के बाद एसडीएम ने स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार मिश्र, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सत्यदेव सिंह, डॉ. जेपी वर्मा सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।