फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Scorpio overturned on Purvanchal Expressway after tire burst injuring eight people including an infant

UP: टायर फटने से हाईवे पर पलटी स्कॉर्पियो, मासूम समेत आठ घायल; शव लेकर जा रही एंबुलेंस के पीछे चल रहे थे परिजन

Mon, 29 Sep 2025 02:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 02:48 PM IST
सार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां टायर फटने से स्कॉर्पियो हाईवे पर कई बार पलटी। इसमें मासूम समेत आठ लोग घायल हो गए। शव लेकर जा रही एंबुलेंस के पीछे परिवार के लोग स्कॉर्पियो से चल रहे थे। सभी लोग बिहार जा रहे थे।

विज्ञापन
Scorpio overturned on Purvanchal Expressway after tire burst injuring eight people including an infant
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां एक स्कॉर्पियो का टायर फट गया। हादसे में दो माह की बच्ची समेत आठ लोग घायल हो गए। तीन को अंबेडकर नगर के लिए रेफर किया गया है। जबकि, छह का इलाज सीएचसी, दोस्तपुर में चल रहा है।

विज्ञापन


हादसा दोस्तपुर क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ। बताया गया कि बिहार के सुपौल निवासी एक परिवार एंबुलेंस से डेड बॉडी लेकर घर जा रहा था। परिवार के लोग स्कॉर्पियो गाड़ी से चल रहे थे। दोनों गाड़ियां हरियाणा के सिरसा से एक साथ निकली थीं। 
विज्ञापन

 
रास्ते में स्कॉर्पियो और एंबुलेंस में फासला अधिक हो गया था। एंबुलेंस का पीछा करने के लिए स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। किमी 171 पर स्कॉर्पियो का टायर फट गया। इससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी। हादसे में गाड़ी सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीडा के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दोस्तपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि दो माह की तानिया को हेड इंजरी हुई है। डॉ. मंजू ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत यादव ने त्रिफुला कामत व विनोद और मनोज को अंबेडकरनगर के लिए रेफर कर दिया। नारायण कामत, चंदन कामत, राम विलास कामत का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed