फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Science and History Proved to Be a Workout; Hindi Remained Easy

Sultanpur News: विज्ञान और इतिहास ने करवाई कसरत, हिंदी रही आसान

Sun, 31 May 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 31 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Science and History Proved to Be a Workout; Hindi Remained Easy
गनपत सहाय पीजी कॉलेज के बाहर कतार में खड़े परीक्षार्थी। संवाद
सुल्तानपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 13 केंद्रों पर संपन्न हुई। पहली पाली में पंजीकृत 5847 के सापेक्ष 5472 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 375 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी पाली में 5847 के सापेक्ष 5473 ने परीक्षा दी। 374 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा केंद्र पर स्थानीय प्रशासन के साथ सेंट्रल कंट्रोल रूम से नजर रखी गई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य बताया।
विज्ञापन

परीक्षार्थी श्रेया मिश्रा ने बताया कि प्रथम पाली का प्रश्न पत्र आसान रहा, लेकिन द्वितीय पाली में साइंस से जुड़े प्रश्नों ने दिमागी कसरत कराई। बताया कि रोज चार से पांच घंटे पढ़ाई की थी। पेपर हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई। राजकुमार दुबे ने बताया कि द्वितीय पाली के प्रश्न पत्र में रीजनिंग से जुड़े प्रश्न अच्छे रहे। अर्थशास्त्र और इतिहास से जुड़े कुछ प्रश्न समझ के बाहर रहे। परीक्षा समय पर पूरी हो गई और पेपर ज्यादा लंबा नहीं था, जिससे सभी प्रश्नों को हल करने के लिए पर्याप्त समय मिला। आशा तिवारी ने बताया कि प्रथम प्रश्न पत्र में हिंदी का पेपर आसान रहा समास, वर्णमाला और भाषा से आए प्रश्न सरल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय लक्ष्मी ने बताया कि जिनकी तैयारी अच्छी थी, उनके लिए बीएड प्रवेश परीक्षा का पेपर आसान रहा। बताया कि प्रथम पाली और द्वितीय पाली में दोनों प्रश्नपत्र निर्धारित समय से पूर्व हल कर चुकी थीं। सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न उनकी तैयारी के अनुरूप रहे। कुछ प्रश्न जैसे कलिंग युद्ध किस शिलालेख में वर्णित है और कुछ सुमेलित करने वाले प्रश्न समझ में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed