{"_id":"6a568301644bd7664e0fd3f4","slug":"schoolgirl-struck-by-e-rickshaw-in-front-of-school-gate-dies-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-160538-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: स्कूल गेट के सामने ई रिक्शा की चपेट में आई छात्रा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: स्कूल गेट के सामने ई रिक्शा की चपेट में आई छात्रा, मौत
Wed, 15 Jul 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
भदैंया के पखरौली कंपोजिट विद्यालय के बाहर दुर्घटना के बारे में जानकारी लेते बीएसए उपेंद्र गुप्त
भदैंया। कोतवाली देहात के पखरौली कंपोजिट विद्यालय के बाहर मंगलवार सुबह बेकाबू ई रिक्शा की चपेट में आने से कक्षा एक की छात्रा अश्विनी की मौत हो गई। हादसे के बाद विद्यालय प्रशासन की लापरवाही सामने आने पर बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक कविता कनौजिया को निलंबित कर दिया है। उन्होंने अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों की भूमिका के जांच के भी निर्देश दिए हैं।
फतेहपुर गांव निवासी दिनेश कुमार प्रजापति की बड़ी पुत्री अश्विनी (6) का चार दिन पहले ही पखरौली कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश हुआ था। मंगलवार सुबह स्कूल पहुंची थी। ग्रामीणों के अनुसार सुबह 11 बजे वह किसी तरह स्कूल गेट से बाहर निकल गई। तभी सड़क से गुजर रहे एक अनियंत्रित ई रिक्शा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अश्विनी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद ई रिक्शा चालक वाहन सहित घटनास्थल से भाग निकला। हादसे का पता चलने के बाद कोतवाली देहात पुलिस और बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता घटनास्थल पहुंचे। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिवार में मची चीख-पुकार
अश्विनी का विद्यालय में महज चार दिन पहले ही प्रवेश हुआ था। उसके पिता दिनेश कुमार प्रजापति गुजरात के सूरत में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में अश्विनी सबसे बड़ी संतान थी जबकि उसकी छोटी बहन प्रीति (04) है। बेटी की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
टूटी थी स्कूल गेट की कुंडी
ग्रामीणों के मुताबिक विद्यालय के मुख्य गेट की कुंडी काफी समय से टूटी हुई थी। गेट को केवल चेन के सहारे बंद किया जाता था, जिसे बच्चे आसानी से खोलकर बाहर निकल जाते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गेट की व्यवस्था ठीक होती और बच्चों की निगरानी की जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक की लापरवाही उजागर
बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विद्यालय स्तर पर लापरवाही सामने आने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक कविता कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय कार्यालय से संबद्ध किया गया है। पूरे मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय को सौंपी गई है। विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कुड़वार को जांच के निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी भदैंया को ई रिक्शा चालक के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
16 लोगों के स्टाफ पर 170 बच्चों की जिम्मेदारी
पखरौली कंपोजिट विद्यालय में प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं के साथ चार आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हैं। विद्यालय में करीब 170 बच्चे नामांकित हैं। उनकी देखरेख के लिए शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक सहित कुल 16 शिक्षणेत्तर कर्मी तैनात हैं।