{"_id":"613ceb2a8ebc3e88b87e354c","slug":"school-teacher-sultanpur-news-lko59512203","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन में देरी पर बिफरे एडेड विद्यालयों के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन में देरी पर बिफरे एडेड विद्यालयों के शिक्षक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लेखा कार्यालय की ढीली कार्यप्रणाली से हर माह वेतन भुगतान विलंब से होने के मामले में एडेड विद्यालयों के शिक्षकों ने नाराजगी व्यक्त की है। इस मुद्दे पर संगठन ने शनिवार को बैठक कर रणनीति बनाई तथा लेखा कार्यालय की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की साधारण सभा की बैठक संत तुलसीदास जूनियर हाईस्कूल रामलीला मैदान में जिलाध्यक्ष अवनींद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हर माह वेतन विलंब होने के मुद्दे पर संगठन में जोर-शोर से उठा। लेखा कार्यालय की कार्यशैली और रवैये पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि लेखा कार्यालय की लापरवाही से प्रतिमाह शिक्षकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोगों को बैंक के ऋण की किस्त देने में समस्या उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अगले माह से समय से वेतन भुगतान के लिए लेखाधिकारी से वार्ता की जाएगी। समय से शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन मिले, इसके लिए उच्चाधिकारियों को भी ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में सदस्यता अभियान पर भी समीक्षा की गई।
जिले के 55 एडेड विद्यालय में से 46 एडेड विद्यालयों के शिक्षकों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की हैं। संगठन के पदाधिकारियों के कार्य की समीक्षा बैठक में की गई। सभी ने एक सुर से संगठन के नेतृत्व में भरोसा किया। जिलाध्यक्ष अवनींद्र सिंह ने कहा कि संगठन के विस्तार के संबंध में शीघ्र बैठक की जाएगी, जिसमें हर विद्यालय का एक प्रतिनिधि बैठक में प्रतिभाग करेगा। तिथि की घोषणा जल्द ही संगठन की ओर से की जाएगी। बैठक आरपी सिंह प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज लौहर पश्चिम की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में वक्ता रिपुदमन सिंह, सतीश तिवारी, दुर्गेश सिंह, अशोक सिंह, रमाशंकर विश्वकर्मा, अखिलेश, मीरा सिंह, मनीष तिवारी, अजय वर्मा व डॉ. अरविंद पांडेय मुख्य रूप से रहे।