सुल्तानपुर। दूबेपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रनगर में मंगलवार को मीना के जन्मदिवस पर पोषण व कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला विशेषज्ञों ने छात्राओं और उनकी माताओं को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। केएनआईपीएसएस से आईं छात्राओं ने संतुलित आहार के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि डॉ. किरन प्रभाकर रिबेलो ने छात्राओं और उनकी माताओं को कैंसर के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 से 35 वर्ष में स्तन कैंसर की संभावना कम होती है जबकि 40 के बाद बढ़ जाती है। केएनआईपीएसएस से आईं छात्राओं ने पोषण व संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। डॉ. सरिता ने महिलाओं व बालिकाओं को भोजन में आयरन और कैल्शियम का विशेष ध्यान देने के लिए कहा। विज्ञान शिक्षिका डॉ. पल्लवी तिवारी ने अपनी पुस्तक ‘वुमेन राइजिंग पॉवर आफ इंडिया’ के साथ सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अंत में केक काटकर विद्यार्थियों में टॉफी, बिस्किट, कॉपी व पेंसिल का वितरण किया गया।