फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sanjay Singh became president and Hemant Mishra became secretary

संजय सिंह अध्यक्ष व हेमंत मिश्र बने सचिव

Wed, 18 Aug 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh became president and Hemant Mishra became secretary
सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय में बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद खुशी जाहिर करते पदाधिकारी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को हुई मतगणना में संजय सिंह अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांटे के मुकाबले में उप विजेता द्वारिका प्रसाद द्विवेदी को 15 वोटों से हराया। सचिव के प्रतिष्ठित पद पर हेमंत मिश्र ने रिकॉर्ड 323 वोटों से जीत हासिल की है। अन्य पदों पर भी प्रत्याशियों ने जीत अर्जित की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने दीवानी न्यायालय परिसर में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में 1715 वकीलों में से 1,566 वकीलों ने मतदान किया था। बुधवार को दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। दोपहर दो बजे के बाद से एक एक पदों पर परिणाम आने लगे। मतगणना को लेकर परिसर में भारी गहमा-गहमी का माहौल रहा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष के पद पर संजय सिंह ने 15 वोटों से विजय हासिल की। उन्हें 695 वोट मिले हैं। उप विजेता रहे द्वारिका प्रसाद द्विवेदी को 680 वोट प्राप्त हुए हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अच्छेराम यादव को 70, संतराम वर्मा को 47, मानसिंह को 25, जय प्रकाश त्रिपाठी को 22 व अरविंद पांडेय को 12 वोट मिले हैं। सचिव के लिए हुए मुकाबले में हेमंत मिश्र ने रिकॉर्ड 323 वोटों से विजय प्राप्त की है। उन्हें 582 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर रहे समरजीत सिंह को 259, रिजवान अहमद को 137, धनंजय दुबे को 100, रमाशंकर पांडेय को 97, गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव को 88, धीरेंद्र सिंह धीरू को 83, संदीप श्रीवास्तव को 48, ध्रुवराज सिंह को 46, सुधांशु उपाध्याय को 44, सर्वेश मिश्र को 37, विष्णुकांत पांडेय को 20 व अमित सिंह को 15 वोटों से संतोष करना पड़ा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राजमणि वर्मा 556 वोट पाकर विजयी हुए हैं। दूसरे स्थान पर रहे विद्याभूषण पांडेय को 382, करुणा शंकर पांडेय को 358 व उमाशंकर गुप्त को 231 वोट मिले हैं। उपाध्यक्ष के लिए रजनीश श्रीवास्तव 423 वोट पाकर निर्वाचित हुए हैं। दूसरे स्थान पर रहे सत्येंद्र शुक्ल को 369, वीरेंद्र यादव को 344 व रामकृष्ण मिश्र को 274 वोट मिले हैं। ट्रेजरार के लिए संतोष पांडेय 700 वोट पाकर चुने गए हैं। दूसरे स्थान पर रहे बेलाल अहमद को 426 व राकेश सिंह को 420 वोट मिले हैं। सह सचिव प्रशासन के लिए कमलेश तिवारी ने 880 वोट पाकर जीत हासिल की है। उप विजेता अशोक सिंह बिसेन को 624 वोट मिले हैं। सह सचिव खुर्शीद क्लब के लिए अजय पांडेय विजयी हुए हैं। उन्हें 651, दूसरे स्थान पर रहे सुरेंद्र कपूर को 474 व आनंद सिंह को 377 वोट प्राप्त हुए हैं। चुनाव के नतीजे आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। निवर्तमान बार एसोसिएशन अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव परिणामों की अधिकृत घोषणा 23 अगस्त को बैठक में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed