फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   salary of 3.46 crore will be released only for the attendance

सिर्फ हाजिरी लगाने के लिए रिलीज होगा 3.46 करोड़ रुपये का वेतन

Fri, 08 Jan 2021 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
salary of 3.46 crore will be released only for the attendance
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में नियुक्ति पत्र पाए 824 शिक्षकों का वेतन बिना विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किए बनेगा। इन शिक्षकों को 3.46 करोड़ रुपये वेतन के रूप में सिर्फ हाजिरी लगाने के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रूप में 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत दूसरे चरण में 824 शिक्षकों को पिछले पांच दिसंबर को नियुक्ति पत्र मिला था। स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाने के बाद सात दिसंबर से नवनियुक्त शिक्षकों ने अपनी ज्वॉइनिंग भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दे दी थी।
विज्ञापन

शासन की ओर से विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया नहीं होने की वजह से शिक्षकों को विद्यालय नहीं दिया जा सका है। बीते एक माह से रोजाना सुबह शिक्षकों को बीएसए कार्यालय में हाजिरी देनी पड़ रही है। शिक्षकों को नियुक्त हुए एक माह का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक शासन इन शिक्षकों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया का कोई आदेश नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर-दराज से आने वाले शिक्षक सुबह बीएसए कार्यालय में बनाए गए काउंटरों पर अपने नाम के सामने हस्ताक्षर करते हैं और घर चले जाते हैं। शिक्षक कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। इसलिए इनका वेतन भी मिलना तय है।
जब तक विद्यालय आवंटन नहीं होता, तब तक उन्हें बिना काम किए ही वेतन मिलता रहेगा। बशर्ते उन्हें बीएसए कार्यालय में अपनी उपस्थिति निरंतर दर्ज करानी होगी। बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी सीएम शुक्ल ने बताया कि लगभग 42,000 प्रति शिक्षक के हिसाब से वेतन मिलेगा।
पहले चरण के शिक्षकों के कागजातों का सत्यापन तेज
69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में नियुक्त 610 अध्यापकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बीएसए कार्यालय में दो सेट में शैक्षिक अभिलेखों को जमा कराया जा रहा है। जिन बोर्डो/विश्वविद्यालयों में सत्यापन के लिए शुल्क लगता है, वहां के लिए शिक्षकों से डिमांड ड्रॉफ्ट भी लिया जा रहा है। सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शिक्षकों को वेतन रिलीज कर दिया जाएगा।

69,000 शिक्षक भर्ती में नियुक्त पहले चरण के शिक्षकों के विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शासन स्तर से ही कराई गई थी। शासन के आदेश के बाद विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया निर्देश के मुताबिक ही अपनाई जाएगी।
- दीवान सिंह यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed