{"_id":"679a74d6e7b8d7b7770a4672","slug":"saket-team-reached-the-final-after-defeating-kalan-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-126416-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कलान को हराकर फाइनल में पहुंची साकेत की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कलान को हराकर फाइनल में पहुंची साकेत की टीम
Thu, 30 Jan 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
शॉट लगाता खिलाड़ी
सुल्तानपुर। अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में बुधवार को साकेत पीजी कॉलेज ने श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, कलान को 61 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच 31 जनवरी को होगा।
कलान के उरेहा स्टेडियम में खेले जा रहे अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन पहला सेमीफाइनल खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ चंदौली के डीएफओ दिनेश प्रताप सिंह और श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट कलान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने किया। पहले सेमीफाइनल में श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान की भिड़ंत कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या टीम से हुई।
साकेत पीजी कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने आर्यन के 43 रन और अस्मित के 40 रन की बदौलत आठ विकेट पर 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान की टीम की बल्लेबाजी दबाव में बिखर गई। टीम के सभी खिलाड़ी 102 रन पर आउट हो गए।
विज्ञापन
इस तरह 61 रन से जीत दर्ज कर साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या ने फाइनल में प्रवेश किया। साकेत पीजी कॉलेज की तरफ से शिवांग ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लेते हुए अपने टीम की जीत का मार्ग प्रशस्त किया।
आज होगा दूसरा सेमीफाइनल
सुल्तानपुर। अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से केएनआईपीएसएस, सुल्तानपुर और नंदिनी नगर पीजी कॉलेज गोंडा के मध्य खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम 31 जनवरी को फाइनल में साकेत पीजी कॉलेज से भिड़ेगी।