फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Saket Express will not run today

आज नहीं चलेगी साकेत एक्सप्रेस

Sat, 27 Jun 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 27 Jun 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जाने वाली साकेत एक्सप्रेस का रविवार को फेरा रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया है। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को टिकट पर लिखी पूरी धनराशि देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों इटारसी के निकट हुए अग्निकांड का साकेत एक्सप्रेस पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। रैक के अभाव में रविवार को फैजाबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जाने वाली साकेत एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। एसी, स्लीपर कोच के यात्रियों को टिकट पर लिखी पूरी धनराशि वापस करने के रेल वाणिज्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन अधीक्षक ने राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल को स्टेशन पर यात्रियों को नियंत्रित रखने व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि फैजाबाद से मुंबई को जाने वाली यात्री गाड़ी का एक दिन का फेरा निरस्त किया गया है। अगले सप्ताह से ट्रेन नियत समय पर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed