फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Saket and Tulsi Express will leave from Sultanpur

Sultanpur News: साकेत व तुलसी एक्सप्रेस 22 तक सुल्तानपुर से होंगी रवाना

Sat, 13 Jan 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Saket and Tulsi Express will leave from Sultanpur
सुल्तानपुर। लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जाफराबाद मार्ग पर रेट ट्रैक के दोहरीकरण के कारण कई ट्रेनों के रूट को डायर्वट किया गया है। वहीं अयोध्या कैंट जाने वाली साकेत व तुलसी एक्सप्रेस सुल्तानपुर से ही रवाना की जाएंगी। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा उत्तर रेलवे मंडल लखनऊ ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजकर ट्रेनों के मार्ग रूट डायवर्जन की जानकारी दी।
विज्ञापन



लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट आने वाली गाड़ी संख्या 22129 तुलसी एक्सप्रेस 14, 16 व 21 जनवरी को सुल्तानपुर तक आएगी। वहीं अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली गाड़ी संख्या 22130 तुलसी एक्सप्रेस 15, 17 व 22 जनवरी को सुल्तानपुर से बनकर रवाना होगी।
विज्ञापन



अयोध्या कैंट से मुंबई जाने वाली 22184 साकेत एक्सप्रेस 14, 18 व 21 जनवरी एवं मुंबई से अयोध्या कैंट आने वाली गाड़ी संख्या 22183 साकेत एक्सप्रेस 13, 17 व 20 को सुल्तानपुर से ही बनकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डायर्वट होने के कारण गाड़ी संख्या 22614 अयोध्या कैंट से रामनाथपुरम श्रद्धा सेतु एक्सप्रेस 17 जनवरी, गाड़ी संख्या 22103 व 22104 अप व डाउन की लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट सुपरफास्ट 15 जनवरी को सुल्तानपुर से होकर गुजरेगी।


इसके साथ ही अयोध्या कैंट से जाने वाली पटना-कोटा एक्सप्रेस 16, 20 व 21 जनवरी को सुल्तानपुर से होकर जाएगी। फरक्का एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस 21 जनवरी, इंदौर-पटना एक्सप्रेस 20 जनवरी, किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस 21 जनवरी, लोकनायक एक्सप्रेस 20 व 21 को सुल्तानपुर से होकर गुजरेगी। सीटीआई रईस अहमद ने बताया कि रेल ट्रैक के दोहरीकरण के कारण ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed