फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sadar MLA's vehicle collided with a van, narrowly escaped

Sultanpur News: वनरोज से टकराया सदर विधायक का वाहन, बाल-बाल बचे

Fri, 03 Oct 2025 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sadar MLA's vehicle collided with a van, narrowly escaped
कादीपुर के मुजहना के पास वनरोज से टकराने पर क्षतिग्रस्त हुआ विधायक का वाहन। - फोटो : कादीपुर के मुजहना के पास वनरोज से टकराने पर क्षतिग्रस्त हुआ विधायक का वाहन।
मोतिगरपुर। लखनऊ-बलिया हाईवे पर मुजहना गांव के पास बृहस्पतिवार शाम सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय का वाहन अचानक सड़क पर आए वनरोज से टकरा गया। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन विधायक और वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख मोतिगरपुर चंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता विनोद सिंह बेलखारिया, पिंटू सिंह और संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौके पर पहुंच गए। विधायक व वाहन सवार लोगों के सुरक्षित मिलने पर समर्थकों ने राहत की सांस ली। दुर्घटना के बाद विधायक दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना हुए। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर अक्सर वनरोज के आ जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार लोग इनसे टकराकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed