{"_id":"582600864f1c1bc932b3a543","slug":"rumour-of-salt-shortage-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट भूलकर नमक के पीछे दौड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट भूलकर नमक के पीछे दौड़े लोग
Amarujala Bureau
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
नमक मंडी में अफरातफरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देरशाम अचानक जिले में नमक शार्टेज की अफवाह फैलते ही जिले में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने नमक को स्टोर करते हुए कालाबाजारी शुरू कर दी। देखते ही देखते 100 रुपये से अधिक दाम पर प्रतिकिलो नमक बिकना लगा। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानें बंद करवा दी तथा नमक की कालाबाजारी कर रहे तीन व्यापारियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने नमक खरीदने पहुंची भीड़ को भगा दिया।
विज्ञापन
लखनऊ में नमक शार्टेज की अफवाह जिले में पहुंचते ही यहां भी देरशाम कालाबाजारी शुरू हो गई। अफवाह फैलते ही दुकानदारों ने अपनी दुकान दोबारा खोलकर नमक स्टोर करना शुरू कर दिया। कुछ दुकानदारों ने 100 रुपये प्रति किलो से अधिक दाम पर नमक बेंचना शुरू कर दिए। देखते ही देखते बाजार में नमक खरीदने के लिए हुजूम पहुंच गया। मार्केट में भीड़ लग गई। नमक की कमी की शिकायत प्रशासन एवं पुलिस में पहुंचते ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन शेेषनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने नमक की कालाबाजारी में लगे तीन दुकानदारों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने नमक खरीदने पहुंची भीड़ को भी खदेड़ दिया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन शेषनाथ ने बताया कि नमक की शार्टेज नहीं है। कुछ अराजकतत्वों ने अफवाह उड़ाई है। कुछ दुकानदार नमक को स्टोर करके कालाबाजारी कर रहे थे। दुकानें बंद करवा दी गई हैं। कोई महंगे दाम पर नमक बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने किसी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से इंकार किया है। एसपी पवन कुमार ने बताया कि नमक की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई भी व्यापारी नमक न मिलने की या फिर महंगे रेट पर देने की बात करता है तो मेरे सीयूजी नंबर 9454400310 पर शिकायत कर सकता है।