फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rto workers on strike

बेमियादी हड़ताल पर गए परिवहन कर्मी

Mon, 18 Sep 2017 10:34 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 18 Sep 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Rto workers on strike
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

12 सितंबर को लखनऊ में परिवहन कर्मचारी पर कथित तौर पर झूठा आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। केस के विरोध में उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को शहर स्थित एआरटीओ कार्यालय के सभी कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए। अचानक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जहां कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं काम के सिलसिले में पहुंचे तमाम लोगों को निराश होकर वापस जाना पड़ा। 

विज्ञापन



लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में संभागीय परिवहन विभाग के कर्मचारी पर बीते 12 सितंबर को लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद प्रांतीय संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक कर परिवहन आयुक्त से मुलाकात कर दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की थी। संगठन की ओर से 15 सितंबर तक मुकदमा वापस नहीं लेने पर हड़ताल का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन


15 सितंबर तक मांग पूरा नहीं होने पर प्रदेश अध्यक्ष सरफराज ने प्रदेश की सभी जनपद इकाइयों को बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में सोमवार को एआरटीओ कार्यालय के सभी कर्मचारी भी काम बंद कर बेमियादी हड़ताल पर चले गए। अचानक काम बंद होने से न सिर्फ कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा बल्कि दूर दराज के गांवों से एआरटीओ कार्यालय आए लोगों को मायूस होकर वापस जाना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि हड़ताल अनिश्चित कालीन है। प्रांतीय नेतृत्व का निर्देश मिलने के बाद ही वे काम पर वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed