फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   RSS performed arms worship and conducted a procession.

Sultanpur News: आरएसएस ने शस्त्र पूजन कर किया पथ संचलन

Fri, 03 Oct 2025 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
RSS performed arms worship and conducted a procession.
विद्या मंदिर से पथ संचलन के ​लिए निकलते संघ के सदस्य। - फोटो : विद्या मंदिर से पथ संचलन के ​लिए निकलते संघ के सदस्य।
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने बृहस्पतिवार को शस्त्र पूजन किया। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचारक अनिल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष को धर्म और संस्कृति से पूर्ण बताया।
विज्ञापन

शस्त्र पूजन के बाद कार्यकर्ताओं ने शहर में पथ संचलन किया। इस मौके पर विभाग संघचालक अरुण कुमार सिंह, श्रीप्रकाश, सहनगर संघचालक सरदार संदीप पाल सिंह, डॉ. रमाशंकर मिश्रा, जिला प्रचारक आशीष समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रामकली बालिका इंटर कॉलेज में शताब्दी वर्ष और विजयादशमी धूमधाम से मनाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पथ संचलन भी किया। मुख्य वक्ता विभाग संघ चालक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने प्रभु श्रीराम और संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर शाखा कार्यवाह राजेंद्र सिंह, मुख्य शिक्षक जतिन, बस्ती प्रमुख राजेंद्र खरे, नगर प्रचारक सुशील। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका पूनम गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की 100 वर्ष की यात्रा की दी जानकारी : लंभुआ। अर्जुनपुर न्याय पंचायत के सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संघ शताब्दी वर्ष व विजयादशमी त्योहार मनाया। सह जिला कार्यवाह शक्ति प्रकाश पाठक ने संघ की सौ वर्ष की यात्रा में आई विपत्तियों व विभिन्न अवसरों पर चर्चा की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। इस मौके पर रंजीत सिंह, डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, अजय पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed