{"_id":"6ade4b738644fa0c2f014a85","slug":"rss-celebrates-vijayadashami-calls-for-an-organized-society-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-168061-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आरएसएस ने विजयदशमी मनाई, संगठित समाज का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आरएसएस ने विजयदशमी मनाई, संगठित समाज का आह्वान
विज्ञापन
लंभुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज के मैदान में विजयदशमी उत्सव मनाया। इस मौके पर विभाग प्रचारक प्रकाश ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। कहा कि संघ का लक्ष्य समाज में ऊंच-नीच की भावना समाप्त कर समरसता स्थापित करना है। विभाग प्रचारक ने शक्तिशाली और समर्थ बनने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन निकाला। यह संचलन सर्वोदय चौराहा और मुख्य चौराहा होते हुए कोतवाली के सामने पहुंचा। वहां से वापस दियरा मार्ग व पठखौली मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुआ।
नगर भ्रमण के दौरान स्वयंसेवकों का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, डॉ. गुलाब सिंह, भाजपा विधायक सीताराम वर्मा, खंड कार्यवाह अजय पांडेय, गोविंद पांडेय, सुनील बरनवाल, आनंद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।