फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Route not fixed, e-rickshaws causing traffic jams

Sultanpur News: रूट तय नहीं, जाम लगा रहे ई रिक्शा

Mon, 06 Oct 2025 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Route not fixed, e-rickshaws causing traffic jams
शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास लगा जाम। - फोटो : शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास लगा जाम।
सुल्तानपुर। शहर में इन दिनों मुख्य मार्ग पर ई रिक्शा की भीड़ जाम का कारण प्रमुख कारण बन गई है। इसके बाद भी इनका रूट तय नहीं किया जा सका है। जगह-जगह बड़ी संख्या में ई रिक्शा की मौजूदगी मुश्किल पैदा कर रही है। व्यस्ततम क्षेत्रों में समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में करीब पांच हजार ई रिक्शा पंजीकृत हैं। शहर में नगर पालिका की ओर से पांच स्थानों पर स्टैंड चल रहे हैं। इसके बाद भी ई रिक्शा के लिए रूट प्लान नहीं बनाया जा सका है। तय स्टैंडों पर ई रिक्शा सवारियां नहीं भरते हैं। शहर में नो इंट्री में प्रवेश कर ई रिक्शा चालक मनमाने ढंग से सवारियां भरते नजर आ रहे हैं। ई रिक्शा के जमावड़े से शहर के गोलाघाट, बस स्टेशन, मेडिकल कॉलेज चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, चौक घंटाघर, शाहगंज चौराहा, बांधमंडी, पंचरास्ता, दरियापुर सहित अन्य स्थानों पर रोज जाम लग रहा है। प्रमुख मार्गों पर मनमाने ढंग से ई रिक्शा मोड़ने से खासकर बाइक सवार चोटिल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

सामान्य यातायात में बाधा बने ई रिक्शा की शहर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कुछ माह पहले यातायात पुलिस ने ई रिक्शों का रूट तय करने की मुहिम शुरू की थी, कुछ ई रिक्शा का पंजीयन भी किया गया था। बाद में यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई। यातायात निरीक्षक राम निरंजन ने बताया कि नो इंट्री में प्रवेश करने वाले ई रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed