फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Route diverted, heavy vehicles stopped going to Ayodhya

Sultanpur News: रूट डायवर्ट, भारी वाहनों का अयोध्या जाना बंद

Mon, 15 Jan 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Route diverted, heavy vehicles stopped going to Ayodhya
सुल्तानपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। भारी वाहनों को कूरेभार से सेमरी वाया पीढ़ी रवाना किया जा रहा है। यह व्यवस्था शनिवार रात से ही लागूू कर दी गई है।
विज्ञापन


अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग से अयोध्या तक आवागमन करेंगे। राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था के निर्बाध संचालन के लिए शनिवार रात नौ बजेे से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। इसके अंतर्गत अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन अग्रिम आदेश तक के लिए डायवर्ट किए गए हैं।
विज्ञापन


हलियापुर से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहनों के सीधे अयोध्या जाने पर रोक लगा दी गई है। इन वाहनों को कूरेभार की तरफ से डायवर्ट कर दिया गया है भारी वाहन कूरेभार से पीढ़ी वाया सेमरी होते हुए गंतव्य की ओर रवाना किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कटका से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहनों को पीढ़ी, सेमरी होते हुए गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए भारी वाहनों के रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी गई है। संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों को इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिया गया है।



18 से बंद हो सकते हैं सभी वाहन
माना जा रहा है कि जिले से अयोध्या जाने वाली बसों और अन्य सभी यात्री वाहनों को 18 जनवरी से बंद किया जाएगा। हालांकि अधिकारी अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हैं किंतु प्रशासनिक सूत्रों का दावा है कि 18 जनवरी से रूट पूरी तरह बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed