फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Route diversion of heavy vehicles will remain for four days

Sultanpur News: चार दिनों तक रहेगा भारी वाहनों का रूट डायवर्जन

Tue, 28 Jan 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Route diversion of heavy vehicles will remain for four days
कूरेभार कस्बे में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर लगी वाहनों की कतार। 
सुल्तानपुर। प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर पावन स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन बृहस्पतिवार देर रात तक लागू रहेगा। सोमवार की सुबह कूरेभार कस्बे में मुख्य चौराहे पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। यहां से वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते आगे भेजा गया।
विज्ञापन

कुछ ट्रक चालकों ने अपने वाहनों को ढाबों पर खड़ा कर लिया था, लेकिन वहां भी अधिक देर तक वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में वहां से भी वाहनों को हटवा दिया गया। इसके अलावा शहर के पयागीपुर चौराहे से प्रयागराज को जाने वाले भारी वाहनों का मार्ग बदल कर लखनऊ व जौनपुर के रास्ते से किया गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए लागू की गई है। भारी वाहनों का रूट डायवर्जन सोमवार सुबह से बृहस्पतिवार देर रात तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदैंया (सुल्तानपुर)। महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ का आलम यह है कि यातायात व्यवस्था बहाल कराने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। मौनी अमावस्या स्नान पर्व को लेकर दो दिनों से भीड़ का दबाव और बढ़ गया है। यह स्थिति वसंत पंचमी के स्नान तक बने रहने की आशंका है।
प्रयागराज महाकुंभ को लेकर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। यह हाईवे शहर से होकर गुजरता है। इन वाहनों में श्रद्धालुओं के छोटे से लेकर टूरिस्ट बसें शामिल हैं। इसमें दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड सहित अन्य प्रांतों के श्रद्धालु हैं। अधिकतर श्रद्धालु प्रयागराज में स्नान के बाद अयोध्या या फिर अयोध्या के बाद प्रयागराज जा रहे हैं।
कुछ ऐसे भी हैं, जो वाराणसी में दर्शन के बाद अयोध्या जा रहे हैं। वाहनों के दबाव से पयागीपुर चौराहा, कटका बाजार, टाटियानगर, लोहरामऊ व दोमुहा जाम से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं। इसके अलावा अन्य कस्बे भी जाम की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को दिनभर व सोमवार की सुबह से अयोध्या हाईवे पर कोतवाली देहात के भुलकी चौराहे और घासीपुर से ओमनगर, पयागीपुर तक जाम लगा रहा। वहीं, वाराणसी हाईवे पर लोहरामऊ से दोमुहा तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हर जाम के प्वाइंट पर पुलिस तैनात है। वाहनों की संख्या अधिक होने व बेतरतीब चलने से कुछ समस्याएं हैं, लेकिन यातायात बहाल करा दिया जाता है।

जाम से जूझ रहे हाईवे के प्रमुख कस्बे

कूरेभार/ गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इससे द्वारिकागंज, कटका, गुप्तारगंज, बाबूगंज, कूरेभार, पटना कस्बे में दिन-रात कई बार जाम लग रहा है। कूरेभार मुख्य चौराहे से अयोध्या की तरफ जा रही गाड़ियों को जाम लगने पर हलियापुर रोड से निकाला जा रहा है। ये वाहन जगदीशपुर-अयोध्या रोड से होकर जा रहे हैं। वहीं, अयोध्या से आ रहे वाहनों को बेलवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। ये वाहन बेलवाई मार्ग पर फुलौना चौराहा से सुदनापुर होते हुए कटका निकल रहे हैं।

हालांकि, यह रूट डायवर्जन स्थायी नहीं है। यातायात सामान्य होते ही वाहन सीधे प्रयागराज व अयोध्या के लिए भी निकल रहे हैं। उधर, टाटियानगर और कटका बाजार में सोमवार को करीब एक किमी लंबा जाम लगा रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed