{"_id":"672288b96d75ee834108e724","slug":"route-diversion-of-heavy-vehicles-for-ayodhya-deepotsav-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-121665-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अयोध्या दीपोत्सव के लिए भारी वाहनों का रहा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अयोध्या दीपोत्सव के लिए भारी वाहनों का रहा रूट डायवर्जन
Thu, 31 Oct 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दूसरे रास्ते से भेजा गया। भारी वाहनों के सीधे अयोध्या मार्ग जाने पर रोक लगा दी गई है। वाहनों को सेमरी, हलियापुर व अन्य रास्तों से आगे के लिए रवाना किया गया।
अयोध्या जिले में दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर बुुधवार को कूरेभार कस्बे से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया। अयोध्या जाने वाले सभी भारी वाहनों को कूरेभार कस्बे के पहले रोक दिया गया। कूरेभार कस्बे से कुछ वाहनों को पूर्वांचल टोल प्लाजा के रास्ते से भेजा गया। जबकि कुछ भारी वाहनों को हलियापुर, सेमरीबाजार, पीढ़ी चौराहे के रास्ते से भेजा गया।
इस वजह से कूरेभार से धनपतगंज, सेमरीबाजार, हैदरगंज, पीढ़ी, सुल्तानपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कस्बे में कुछ स्थानों पर जाम लगा। पुलिस ने मशक्कत से खुलवाया। प्रभारी निरीक्षक कूरेभार शारदेंदु द्विवेदी ने बताया कि भारी वाहनों को अयोध्या जाने से रोका गया है। कुछ वाहन कस्बे के पास ही खड़े कर दिए गए हैंं। यातायात पर नजर रखी जा रही है।