फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rita and Avinash won the sprint race

Sultanpur News: रीता और अविनाश ने जीती फर्राटा दौड़

Tue, 24 Feb 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rita and Avinash won the sprint race
मोतिगरपुर के शाहपुर लपटा स्टेडियम में वॉलीबॉल खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
मोतिगरपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित मेरा युवा भारत के अंतर्गत मंगलवार को शाहपुर लपटा स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी विभिन्न स्पर्धाओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अहिरौली के अमन चौबे ने प्रथम स्थान हासिल किया। लामा बनकठा के प्रदीप कुमार और अनुराग यादव क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में रीता कुमारी अव्वल रहीं, जबकि अनामिका और आकृति ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग में अविनाश ने प्रथम, चंद्रशेखर ने द्वितीय और अंकित ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी धाक जमाई। कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग में एसएन पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम और द्वितीय दोनों स्थान प्राप्त किए। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में शाहपुर लपटा की टीम ने विजय हासिल की, वहीं एसएन पब्लिक स्कूल उपविजेता रही।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चौहानपुर की टीम विजेता बनी, जबकि डींगुरपुर बनकेगांव की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड और स्पोर्ट्स किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के पूर्व एनवाईवी और भाजपा नेता अंकित मिश्र ने विजेताओं की हौसलाअफजाई की। इस दौरान सचिन तिवारी, अंकुर मिश्र, फूलराज सिंह, मोहन निषाद, शेषकुमारी पांडेय, प्रीति सिंह, सृष्टि सिंह और मीनाक्षी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed