{"_id":"679d148f70dc3fbe4f0874d6","slug":"reward-of-rs-50-thousand-arrested-in-shine-city-fraud-case-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-1058098-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शाइन सिटी ठगी मामले में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शाइन सिटी ठगी मामले में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
Fri, 31 Jan 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
50 हजार के इनामी आरोपी शाहिद को एसटीएफ ने दबोचा।
सुल्तानपुर। यूपी एसटीएफ ने शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जमीन और प्लॉट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शाहिद अख्तर प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र के जीबीटी नगर निवासी का रहने वाला है।
आरोपी के खिलाफ जिले के कोतवाली नगर थाने में तीन अलग-अलग केस दर्ज हैं। पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उसे बृहस्पतिवार की रात शहर के सीताकुंड घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को एसटीएफ के उप-निरीक्षक सौरभ मिश्र ने गिरफ्तार किया है।
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शाहिद अख्तर शाइन सिटी कंपनी में वर्ष 2012 से 2018 तक कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह कंपनी के एमडी आसिफ नसीम का सहायक भी था।