{"_id":"683f3de76e15f0782102c5c2","slug":"retired-lawyer-goes-to-prison-in-fraud-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-134420-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: धोखाधड़ी में रिटायर्ड कानूनगो गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: धोखाधड़ी में रिटायर्ड कानूनगो गए जेल
Tue, 03 Jun 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ल की अदालत ने धोखाधड़ी के आरोपी रिटायर्ड कानूनगो गिरधारी लाल की अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेजने का आदेश दिया है। अदालत ने नियमित जमानत पर सुनवाई के लिए 10 जून की तारीख नियत की है।
सिविल लाइन निवासी किरन सिंह ने चार अक्तूबर 2019 को तत्कालीन कानूनगो गिरधारी लाल पर अपनी पत्नी नीतू व अन्य को जेएम इंफ्राहॉट प्राइवेट कंपनी में पार्टनर बताते हुए भूमि दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये हड़प लेने का केस दर्ज कराया। वादिनी के मुताबिक उनके पति शिवमूर्ति सिंह के तहसीलदार पद पर रहने के दौरान गिरधारी लाल उनसे परिचित हो गए थे। आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी ही थी।
पूर्व सीएमओ ने सीजेएम कोर्ट में दी रिलीज अर्जी
सुल्तानपुर। सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को वैवाहिक कार्यक्रम में हुई चोरी के मामले में बरामद जेवरात व अन्य सामान रिलीज करने के लिए पूर्व सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने अर्जी दी है।
विज्ञापन
प्रभारी सीजेएम मुक्ता त्यागी ने कोतवाली नगर से आख्या तलब कर सुनवाई के लिए नौ जून की तारीख तय की है। पीडब्ल्यूडी अफीम कोठी निवासी डॉ. त्रिपाठी ने 23 अप्रैल को गभड़िया स्थित एक निजी मैरिज लान में अपने बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान अपनी पुत्री के जेवरात व नकदी चोरी होने के आरोप में केस दर्ज कराया था।
एडीओ कृषि सहित चार के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी
सुल्तानपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने कादीपुर के सरैया कमौरा निवासी रीनू वर्मा ने ग्राम प्रधान व सहायक विकास अधिकारी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर अर्जी दी है। वादी रीनू वर्मा ने ग्राम प्रधान विजय उपाध्याय, एडीओ कृषि राकेश कुमार, लघु सिंचाई अभियंता धर्मेंद्र भारती व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शेषनाथ के खिलाफ अभद्रता करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में अर्जी दी। अदालत ने मामले में थाने से आख्या तलब करते हुए सुनवाई के लिए 10 जून की तिथि नियत की है। (संवाद)