फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Retired inspector's son was shot in broad daylight

Sultanpur News: रिटायर्ड दरोगा के बेटे को दिनदहाड़े गोली से उड़ाया

Sun, 20 Aug 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 20 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Retired inspector's son was shot in broad daylight
गोसांईगंज (सुल्तानपुर)। बरूई गांव के पास सुनसान सड़क पर रविवार सुबह एक रिटायर्ड दरोगा के बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस अधिकारी सकते में आ गए। पुलिस कप्तान की मौजूदगी में फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल को खंगाला। पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



गोसांईगंज थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी मो. हसनैन सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके पांच बेटों में दो फौज में हैं और चौथे नंबर के पुत्र सफदर इमाम (26) की गोसांईगंज-बीड़ी मार्ग पर इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। रविवार सुबह वह घर से बाइक लेकर बरूई गांव में किसी से मिलकर लौट रहा था।
विज्ञापन



तभी एक सुनसान सड़क पर उसे किसी ने गोली मार दी जो उसके सिर के पार निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां आए तो देखा कि सफदर खून से लथपथ पड़ा था जबकि उसकी बाइक बगल में खड़ी थी। गंभीर रूप से घायल को ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दरोगा पुत्र की हत्या की वजह साफ नहीं : एसपी
गोसाईंगंज। दिनदहाड़े दरोगा पुत्र सफदर की हत्या से इलाके में सनसनी है वहीं एसपी का कहना है कि हत्या की वजह साफ नहीं हो पा रही। घरवाले भी किसी पर शक नहीं जता रहे। वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव और सीओ प्रशांत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड व फारेंसिंक टीम को बुलाकर पूरे घटनास्थल की छानबीन कराई गई, लेकिन वहां आसपास काफी झाड़ियां हाेने के कारण कोई बुलेट या अन्य सुराग नहीं मिल पाया। सीओ प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कई जांच टीमें लगाई गई हैं। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस हत्या का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed