फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   result of 948 village head declared

हंगामे के बीच 948 प्रधानों के नतीजे घोषित

Mon, 03 May 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
result of 948 village head declared
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन बवाल व गड़बड़ी के आरोपों के बीच देर रात तक 948 ग्राम प्रधानों, 1044 बीडीसी व 1699 ग्राम पंचायत सदस्यों के नतीजे घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

पांच विकास खंडों में देर रात तक गणना की प्रक्रिया जारी रही। जिला के पंचायत के 45 में से एक भी रिजल्ट की घोषणा रात तक नहीं हो सकी थी। गणना व नतीजों को लेकर सोमवार को कुड़वार, दूबेपुर, दोस्तपुर समेत कई केंद्रों पर बवाल हुआ।
विज्ञापन

दूबेपुर ब्लॉक के पयागीपुर में गनपत सहाय पीजी कॉलेज में बनाए गए गणना केंद्र पर सुबह जिला पंचायत वार्ड नंबर 33 में सत्तापक्ष की ओर से गणना में दबाव बनाए जाने की अफवाह के बीच मौके पर पहुंचे विपक्षी दल के समर्थकों ने एक भाजपा नेता को धुन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की खबर लगते ही पुलिस ने अराजकतत्वों को दौड़ाया। पुलिस ने एक को हिरासत में भी लिया है। गणना में गड़बड़ी का आरोप भाजपा व सपा में लगता रहा। पुलिस व आरओ ने प्रकरण शांत कराया। कुड़वार में डीडीसी वार्ड संख्या 29 का गणना प्रपत्र लेकर संबंधित एआरओ गायब हो गया।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी बबिता तिवारी ने मतगणना में गड़बड़ी व प्रपत्र लेकर गायब होने की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी समेत निर्वाचन अधिकारी से की है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरओ ने एआरओ दिनेश कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
भाजपा प्रत्याशी बबिता तिवारी रिकांउटिंग की मांग पर अड़ी हैं। इसकी वजह से गणना का कार्य देर रात तक रुका रहा। दोस्तपुर में बीजेपी प्रत्याशी फेंकूराम ने वार्ड संख्या 10 के एक बैलेट बॉक्स में 30 की जगह 40 चुनाव चिह्न वाला मतपत्र मिलने पर आरओ से आपत्ति जताई है।
कूरेभार में डीडीसी वार्ड संख्या 20 की प्रत्याशी निकिलेश सरोज ने आरओ पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने का आरोप लगाया है। बवाल व गहमागहमी के बीच देर रात तक जिला पंचायत के एक भी नतीजे घोषित नहीं हो सके थे। जिला पंचायत के रात में नतीजे घोषित होने की संभावना है।
फिलहाल गड़बड़ी को लेकर कई जगहों पर प्रत्याशी व उनके समर्थक जमे हैं। देर रात तक अखंडनगर, कूरेभार, बल्दीराय, कादीपुर व कुड़वार में गणना की प्रक्रिया जारी रही। इसमें कुड़वार व बल्दीराय में रिकाउंटिंग की सूचना है लेकिन प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

डीएम व एसपी ने लिया गणना का जायजा
दूसरे दिन मतगणना कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता, एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने गणना स्थलों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने कर्मचारियों व अधिकारियों को गणना कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। प्रेेक्षक ने भी गणना कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed